- Home/
- Highlights: ‘बनेगा स्वस्थ इंडिया’ का 12 घंटे का ‘स्वस्थाग्रह’, अमिताभ बच्चन के साथ स्वस्थ इंडिया के लिए अभियान
Highlights: ‘बनेगा स्वस्थ इंडिया’ का 12 घंटे का ‘स्वस्थाग्रह’, अमिताभ बच्चन के साथ स्वस्थ इंडिया के लिए अभियान

मार्च, 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लॉन्च किए गए 'स्वस्थ भारत अभियान' का NDTV और डेटॉल शुरू से साथ देते रहे हैं. बीते पांच सालों से 'स्वच्छता' को लेकर जारी कामयाब पहल के बाद अब हम 'स्वच्छ' से 'स्वस्थ' की ओर बढ़ रहे हैं.
स्वस्थाग्रह के आखिर में आरबी के सीईओ, लक्ष्मण नरसिम्हन की टिप्पणी:
हम अपने अभियान में पांच बातों पर जोर देते रहेंगे क्योंकि हम स्वच्छ से स्वस्थ की ओर बढ़ रहे हैं -
- हाइजीन इम्पैक्ट बॉन्ड
- न्यूट्रिशन इम्पैक्ट बॉन्ड
- डेटॉल स्कूल हाइजीन कार्यक्रम को आगे बढ़ाना
- हाइजीन को लेकर जमीनी कार्यकर्ताओं को शिक्षित व प्रशिक्षित करना

हम अपने अभियान में पांच बातों पर जोर देते रहेंगे क्योंकि हम स्वच्छ से स्वस्थ की ओर बढ़ रहे हैं -
- हाइजीन इम्पैक्ट बॉन्ड
- न्यूट्रिशन इम्पैक्ट बॉन्ड
- डेटॉल स्कूल हाइजीन कार्यक्रम को आगे बढ़ाना
- हाइजीन को लेकर जमीनी कार्यकर्ताओं को शिक्षित व प्रशिक्षित करना
- ड्यूरेक्स के साथ बनेगा स्वस्थ इंडिया विशेष रूप से रेड-लाइट क्षेत्रों में HIV से लड़ने के लिए

Don't miss out on the stunning synchronized yoga performance at NDTV-@DettolIndia's #BanegaSwasthIndia 12-Hour #Swasthagraha
- Banega Swasth India (@banegaswasthind) October 2, 2019
Live updates: https://t.co/hGWECOAhvv pic.twitter.com/wuEsKq1MZ7
प्रियंका चोपड़ा ने स्वस्थाग्रह में कहा, 'भारत में लगभग एक-चौथाई बच्चे कुपोषित हैं जो उनके विकास में बाधा का काम करते हैं. माता-पिता और स्कूलों के लिए यह जानना बेहद जरूरी है कि बच्चों के लिए पोषण कितना महत्वपूर्ण है. कुपोषण से निपटने के लिए सभी हितधारकों को एक साथ आने की जरूरत है.'

.@_AmitMishra _ dedicates a song for a Swasth and Swachh India at NDTV - @DettolIndia 12-Hour #Swasthagraha
- Banega Swasth India (@banegaswasthind) October 2, 2019
Track LIVE updates on https://t.co/3oUB8q1RVX pic.twitter.com/PhVXr6WSA3
किरेन रिजीजू ने प्लॉगिंग पर कहा, 'हम स्वच्छता की दिशा में विभिन्न प्रकार की पहलों को लागू करने का प्रयास करते हैं. आज महात्मा गांधी के 150वें जन्मदिन के अवसर पर, हम कुछ नया करना चाहते थे. हमने सोचा कि हमें स्वच्छता के साथ-साथ फिटनेस के लिए भी कुछ करना चाहिए. प्रधानमंत्री ने फिट इंडिया आंदोलन भी शुरू किया. फिट रहने के लिए जिम जाने की जरूरत नहीं है. हमने स्वास्थ्य और स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए फिट इंडिया आंदोलन और स्वच्छ भारत मिशन को जोड़ा है. इसलिए इस पहल में, आपको जॉगिंग करते समय कचरे को उठाना होगा.'

USAID की संगीता पटेल ने कहा, 'भारत नवाचार के मामले में कई देशों से कहीं आगे है. इन स्वास्थ्य बंधनों के बारे में सबसे अच्छी बात यह है कि यह राष्ट्रीय और स्वास्थ्य परिणामों को लेकर लोगों को जिम्मेदार और जवाबदेह बनाते हैं क्योंकि इसमें पैसे खर्च किए जा रहे हैं. भारत में जो कुछ भी होता है, वह दुनिया को प्रभावित करता है.

अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कहा, 'हर व्यक्ति के स्वास्थ्य का विषय अलग होता है. मैं अपने शरीर को दुनिया की सबसे अच्छी मशीन मानता हूं जो बेहरतीन काम करती है और खुद को ठीक कर सकती है. हम इसे उचित भोजन और पोषण देकर ईंधन देते हैं. आपको जिम में बहुत ज्यादा समय बिताने की जरूरत नहीं है लेकिन आपको सक्रीय रहने की जरूरत तो है.'

प्रकाश जावड़ेकर ने कहा, 'अब स्वच्छता के बारे में लोगों में जागरूकता बढ़ रही है. हम चाहते हैं कि मीडिया में लोग स्वच्छता और स्वास्थ्य के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए सरकार के साथ भागीदारी करें. सरकार ने इस दिशा में फिट इंडिया मूवमेंट भी शुरू किया है, जिसमें प्लॉगिंग - कूड़ा उठाना और टहलना शामिल है.'

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा, 'सरकार मानती है कि स्वच्छ भारत = स्वस्थ भारत. हमने देखा है कि पिछले 5 सालों में 10 करोड़ से ज्यादा शौचालय बनाए गए. इस अवधि के दौरान हमने नदियों में सीवेज डिस्चार्ज और औद्योगिक निर्वहन को रोककर जल संसाधनों को साफ करने का प्रयास भी किया है. पीने योग्य पानी की कमी का नकारात्मक प्रभाव पड़ा लेकिन अब इसमें भी सुधार हो रहा है.'

मैनुअल स्कैवेंजिंग पर RB के राकेश कपूर ने कहा, 'हममें से ज्यादातर के लिए मैनुअल स्कैवेंजिंग का पूरा विषय एक गंदा विषय है, लेकिन हजारों लोगों के लिए यह आजीविका है. वर्ल्ड टॉयलेट कॉलेज में मैनुअल स्कैवेंजिंग से जुड़े लोगों को गरिमापूर्ण जीवन की ओर ले जाने की कोशिश की जा रही है.'

.@SidMalhotra checked in at #BanegaSwasthIndia. Watch NDTV - @DettolIndia 12-hour #Swasthagraha LIVE on https://t.co/3oUB8q1RVX pic.twitter.com/cJqOx4jsjz
- Banega Swasth India (@banegaswasthind) October 2, 2019
डॉक्टर हर्षवर्धन ने कहा, 'देश में एक सार्वभौमिक टीकाकरण कार्यक्रम है जिसने सभी बच्चों को नि:शुल्क टीकाकरण प्रदान किया है. नि:शुल्क उपलब्ध कराने के बाद भी, लगभग 20 प्रतिशत बच्चों को कवर नहीं किया जा रहा है क्योंकि माता-पिता टीकाकरण करवाने के लिए उन्हें केंद्रों पर नहीं लाते हैं.'

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने स्वस्थाग्रह में कहा, 'देश का स्वच्छता अभियान स्वस्थ अभियान की तरह ही है. ऐसा इसलिए क्योंकि स्वच्छता को लेकर कोई कार्यक्रम या हस्तक्षेप होता है तो उसका परिणाम बीमारियों में कमी के रूप में ही आता है. 12 करोड़ शौचालय बनाए गए हैं. व्यवहार परिवर्तन सहित इन सभी उपलब्धियों ने मुझे एक स्वास्थ्य मंत्री के रूप में सबसे अधिक लाभान्वित किया है क्योंकि मैं अपने देश को स्वस्थ होता देखता हूं. हम लोगों को यह बताने में सक्षम हो गए हैं कि यदि परिवेश स्वस्थ होगा तो शरीर भी स्वस्थ रहेगा. साफ-सफाई से डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों का प्रकोप कम होगा.'

















