• NDTV
  • World
  • Profit
  • हिंदी
  • MOVIES
  • Cricket
  • FOOD
  • LIFESTYLE
  • HEALTH
  • TECH
  • Games
  • SHOPPING
  • APPS
  • Rajasthan
  • MPCG
  • Marathi
NDTV.com
NDTV-Dettol Banega Swasth Swachh India NDTV-Dettol Banega Swasth Swachh India
  • Home
  • Highlights: Banega Swasth India Season 11
  • Videos
    • Latest Videos
    • Season 1
    • Season 2
    • Season 3
    • Season 4
    • Season 5
    • Season 6
    • Season 7
    • Season 8
    • Season 9
  • Photos
    • Latest Photos
    • Season 1
    • Season 2
    • Season 3
    • Season 4
    • Season 5
    • Season 6
    • Season 7
    • Season 8
    • Season 9
  • Self Care
  • Health
  • Stories
  • Reckitt’s Commitment For A Better Future
  • BSI Podcast
  • Home/
  • स्वस्थ वॉरियर/
  • लाइफस्टाइल में बदलाव से रोकी जा सकती हैं दिल से जुड़ी 90 प्रतिशत मौतें: डॉ. प्रवीण चंद्रा

स्वस्थ वॉरियर

लाइफस्टाइल में बदलाव से रोकी जा सकती हैं दिल से जुड़ी 90 प्रतिशत मौतें: डॉ. प्रवीण चंद्रा

भारत में हृदय रोगों (Heart diseases) के मामले कैसे कम करें? इस बारे में गुरुग्राम के मेदांता – द मेडिसिटी में इंटरवेंशनल एंड स्ट्रक्चरल हार्ट कार्डियोलॉजी के चेयरमैन और पद्मश्री विजेता डॉ प्रवीण चंद्रा ने एनडीटीवी-डेटॉल बनेगा स्वस्थ इंडिया सीजन 9 के फिनाले में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर क्या कहा, जानिए

द्वारा: अनिशा भाटिया | एडिट: सोनिया भास्कर |
August 23, 2023 Read In English
हार्ट से संबंधित 90 प्रतिशत मौतों को लाइफस्टाइल में बदलाव करके रोका जा सकता है: डॉ. प्रवीण चंद्रा
डॉ. प्रवीण चंद्रा ने कहा, जहां तक स्वास्थ्य का सवाल है, भारत बहुत अच्छी स्थिति में है
  • Share
  • Tweet

नई दिल्ली: विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के मुताबिक दुनियाभर में हृदय रोग की वजह से होने वाली 17.9 मिलियन मौतों में से लगभग पांचवां हिस्सा भारत का है, खासतौर पर यहां की युवा पीढ़ी का. WHO का कहना है कि खराब लाइफस्टाइल, अनबैलेंस्ड (असंतुलित) डाइट, तनाव, स्मोकिंग और शराब पीना युवा लोगों में हृदय संबंधी बीमारियां होने का सबसे बड़ा कारण है. डॉक्टरों और विशेषज्ञों का भी मानना है कि पिछले एक दशक में भारतीयों में दिल की बीमारियों के मामले लगभग दोगुने हो गए हैं और अब यह देश की युवा आबादी को प्रभावित कर रहे हैं.

भारत में बढ़ते हार्ट डिजीज के मामले और इन्हें कम करने के लिए क्या कदम उठाए जाने चाहिए इस पर चर्चा करने के लिए गुरुग्राम के मेदांता – द मेडिसिटी में इंटरवेंशनल एंड स्ट्रक्चरल हार्ट कार्डियोलॉजी के अध्यक्ष और पद्मश्री से सम्मानित डॉ प्रवीण चंद्रा 15 अगस्त को हुए एनडीटीवी-डेटॉल बनेगा स्वस्थ इंडिया के सीजन फिनाले में शामिल हुए.

इसे भी पढ़ें:#BanegaSwasthIndia सीजन 9 फिनालेः अमिताभ बच्चन ने बताया क्यों जरूरी है ‘लक्ष्य संपूर्ण स्वास्थ्य का’

इस कैंपेन के एम्बेसडर अमिताभ बच्चन और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया के साथ फिनाले के स्पेशल शो में हेल्थ केयर सेक्टर के उन नायकों का सम्मान किया गया जिन्होंने निस्वार्थ भाव से दूसरों की सेवा के लिए खुद को समर्पित कर दिया और जिन्हें उनके इस सराहनीय योगदान के लिए पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है.

देश में हार्ट डिजीज के बढ़ते मामलों के बारे में डॉ. प्रवीण चंद्रा ने ये पांच बातें कही हैं:

  1. हमारे देश में हृदय रोग यानी हार्ट डिजीज के मामले इसलिए बढ़ रहे हैं क्योंकि हमारी लाइफस्टाइल बदल रही है. इस वजह से आज हार्ट डिजीज को लाइफस्टाइल डिजीज भी कहा जाता है. लाइफस्टाइल में मानसिक और शारीरिक दोनों पहलू शामिल होते हैं. मानसिक तनाव के बारे में बात करें तो कई स्टडी से पता चला है कि भौतिकवाद की दौड़ और बढ़ते शहरीकरण के कारण युवाओं में मानसिक तनाव बढ़ रहा है, जिसकी वजह से हृदय रोग होता है.
  2. हृदय रोगों के बढ़ने का दूसरा कारण निष्क्रियता यानी इनएक्टिव रहना है. शारीरिक गतिविधियों (फिजिकल एक्टिविटी) में भारी गिरावट आई है. लोग बाहर घूमने नहीं जाते, एक्सरसाइज नहीं करते. एक हेल्दी लाइफस्टाइल के लिए हफ्ते में 4-5 दिन सिर्फ 45 मिनट पैदल चलना ही काफी है.
  3. हार्ट डिजीज के लिए डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर और हाई कोलेस्ट्रॉल साइलेंट किलर हैं. दिल की बीमारियों से बचने के लिए हमें इन सभी बीमारियों को ठीक करना होगा.
  4. हार्ट की वजह से होने वाली 90 प्रतिशत मौतों को सिर्फ लाइफस्टाइल में थोड़ा बदलाव लाकर, जैसे खाने-पीने में सावधानी बरतकर, नियमित रूप से एक्सरसाइज करके और स्मोकिंग छोड़कर रोका जा सकता है. अगर लोग इन तरीकों को अपना लें तो दिल के दौरे से बचा जा सकता है.
  5. जहां तक बीमारियों के ट्रीटमेंट की बात है तो भारत में अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं मौजूद हैं. 25 साल पहले हार्ट डिजीज या किसी दूसरी बीमारी के लिए बहुत से लोग इलाज के लिए देश से बाहर जाते थे, लेकिन आज भारत में बेस्ट मेडिसिन और हार्डवेयर अवेलेबल होने के चलते हम उन्हें बेस्ट ट्रीटमेंट मुहैया करा सकते हैं. आज हॉस्पिटल के लिए आवश्यक बहुत सारी दवाएं, हार्डवेयर भारत में ही बनाए जाते हैं और उनकी क्वालिटी अच्छी होती है साथ ही कीमत भी कम होती है.
  6. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) एक नई क्रांति है और जब भी कोई क्रांति होगी इसका दुरुपयोग भी होगा, लेकिन AI हेल्थकेयर इंडस्ट्री के लिए एक बहुत अच्छी शुरुआत है. इससे डॉक्टरों को बीमारियों का पूर्वानुमान लगाने में आसानी होगी और गलतियां भी कम होंगी.

इसे भी देखें: हमने समुदाय के स्थानीय युवाओं को हेल्‍थ एजुकेशन दी: धनंजय सागदेव

Related Topics:
Health For All Healthy HindiLatest Swasth India
Up Next

फिर फैल रहा डेंगू: जानिए इसके कारण, लक्षण और बचाव के उपाय

Don't Miss

पद्म भूषण सम्मानित डॉ नीलम क्लेर ने बताया कि कैसे भारत नवजात शिशु और मां के स्वास्थ्य में सुधार ला सकता है

You may like

  • Hand hygiene is one of the most effective and affordable ways to prevent the spread of diseases Hand hygiene is one of the most effective and affordable ways to prevent the spread of diseases

    World Hand Hygiene Day: A Global Call To Action For Healthier Communities

  • Dettol Banega Swasth India Leads the Way for a Swachh and Swasth Maha Kumbh Mela 2025 Dettol Banega Swasth India Leads the Way for a Swachh and Swasth Maha Kumbh Mela 2025

    Dettol Banega Swasth India Leads the Way for a Swachh and Swasth Maha Kumbh Mela 2025

  • Cleanliness Will Only Make India Healthy And Developed: President Droupadi Murmu Cleanliness Will Only Make India Healthy And Developed: President Droupadi Murmu

    Cleanliness Will Only Make India Healthy And Developed: President Droupadi Murmu

  • Decoded: How Ayushman Bharat Becomes Bigger Decoded: How Ayushman Bharat Becomes Bigger

    Decoded: How Ayushman Bharat Becomes Bigger

  • Experts Hail Government’s Move To Provide Health Coverage To All Senior Citizens Above 70 Experts Hail Government’s Move To Provide Health Coverage To All Senior Citizens Above 70

    Experts Hail Government’s Move To Provide Health Coverage To All Senior Citizens Above 70

  • https://w.ndtvimg.com/sites/3/2021/12/15132031/Malnutrition-in-India.jpg https://w.ndtvimg.com/sites/3/2021/12/15132031/Malnutrition-in-India.jpg

    One In Five Lives Could Be Saved Each Year By Improving Diets: Global Food Policy Report

Click to comment

Leave a Reply

Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Reckitt’s Commitment To A Better Future

Cracking The Climate Code With Dettol Banega Swasth India’s Climate Dictionary Cracking The Climate Code With Dettol Banega Swasth India’s Climate Dictionary

Cracking The Climate Code With Dettol Banega Swasth India’s Climate Dictionary

Hand hygiene is one of the most effective and affordable ways to prevent the spread of diseases Hand hygiene is one of the most effective and affordable ways to prevent the spread of diseases

World Hand Hygiene Day: A Global Call To Action For Healthier Communities

World Hand Hygiene Day Special | Global Hand Hygiene Tracker

Reckitt's First-Of-Its-Kind Art In Bhavnagar For New Moms And Children's Health Reckitt's First-Of-Its-Kind Art In Bhavnagar For New Moms And Children's Health

Reckitt Unveils First-of-its-Kind Art Installation In Bhavnagar To Raise Awareness On Vector-Borne Diseases

Dettol Banega Swasth India Celebrates OHO Hill Yatra Season 4 In Dehradun Dettol Banega Swasth India Celebrates OHO Hill Yatra Season 4 In Dehradun

Dettol Banega Swasth India Celebrates OHO Hill Yatra Season 4 In Dehradun

More Reckitt’s Commitment To A Better Future

Latest News

World Health Day Special: Understanding Antimicrobial Resistance, A Silent Pandemic World Health Day Special: Understanding Antimicrobial Resistance, A Silent Pandemic
Health2 months ago

World Health Day Special: Understanding Antimicrobial Resistance, A Silent Pandemic

On World Health Day, Dettol Banega Swasth India spoke to various experts to discuss the critical issue of AMR. They...

International Women’s Day: Celebrating Women Shaping A Healthier India International Women’s Day: Celebrating Women Shaping A Healthier India
Health3 months ago

International Women’s Day: Celebrating Women Shaping A Healthier India

Banega Swasth India shines a spotlight on five remarkable women who are not only making a difference in their fields...

Maha Kumbh 2025 Sets World Record! 15,000 Sanitation Workers Carry Out Cleanliness Drive Maha Kumbh 2025 Sets World Record! 15,000 Sanitation Workers Carry Out Cleanliness Drive
Environment4 months ago

Maha Kumbh 2025 Sets World Record! 15,000 Sanitation Workers Carry Out Cleanliness Drive

Maha Kumbh 2025 is set to surpass its own 2019 Guinness World Record, when approximately 10,000 sanitation workers participated in...

Since 2014, NDTV-Dettol have been at the forefront of a ‘Swasth’ change. For over ten remarkable years, the campaign touched lives, changed habits, and inspired a healthier nation, to emerge as one of India’s longest running public health campaigns.
  • Archives
  • Advertise
  • About Us
  • Feedback
  • Disclaimer
  • Investor
  • Complaint Redressal
  • Contact Us
  • Careers