इस पहल का नेतृत्व कैंपेन एंबेसडर अमिताभ बच्चन कर रहे हैं. यह कैंपेन अब अपने नौवें वर्ष में आगे बढ़ रहा है, जो देश के हरेक नागरिक के लिए समृद्ध और स्वस्थ भारत बनाने पर केंद्रित है. इस बार के टेलीथॉन का उद्देश्य 'लक्ष्य- संपूर्ण स्वास्थ्य का' है, जहां नागरिक, समाज और सरकारें मिलकर काम करेंगी.
Oct 02, 2022
22:36 (IST)
NDTV- डेटॉल बनेगा स्वस्थ इंडिया सीजन 9 में गणेश आचार्य ने दी धमाकेदार परफॉर्मेंस
गणेश आचार्य NDTV- डेटॉल बनेगा स्वस्थ इंडिया सीजन 9 में दी धमाकेदार परफॉर्मेंस
Oct 02, 2022
21:19 (IST)
NDTV- डेटॉल बनेगा स्वस्थ इंडिया सीजन 9 में शामिल हुए महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे हमने राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को प्राथमिकता देने का फैसला किया है. और हमारे इस प्रयास में स्वस्थ भारत अभियान का अहम रोल रहने वाला है. हमारे लिए प्राथमिकता स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करना प्राथमिकताओं में सबसे ऊपर है.
Oct 02, 2022
21:16 (IST)
NDTV- डेटॉल बनेगा स्वस्थ इंडिया सीजन 9 में शामिल हुए राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि हमारी सरकार ने दिल की बीमारी से जूझ रहे मरीजों के लिए 10 लाख रुपये का इंश्यूरेंस देने की व्यवस्था की है. हम ऐसे मरीजों का पूरा ख्याल रखते हैं.
Oct 02, 2022
20:37 (IST)
NDTV- डेटॉल बनेगा स्वस्थ इंडिया सीजन 9 टेलीथॉन में जब अमिताभ बच्चन के साथ थिरकते दिखे प्रणय रॉय NDTV- डेटॉल बनेगा स्वस्थ इंडिया सीजन 9 टेलीथॉन में अनोखा दृश्य देखने को मिला जब अमिताभ बच्चन के साथ धुन पर थिरकते दिखे प्रणय रॉय
Oct 02, 2022
20:32 (IST)
NDTV- डेटॉल बनेगा स्वस्थ इंडिया सीजन 9 डांसर धर्मेश ने दी परफॉर्मेंस धर्मेश ने NDTV- डेटॉल बनेगा स्वस्थ इंडिया सीजन 9 में शानदार परफॉर्मेंस दी. इस दौरान वहां मौजूद दर्शकों ने भी उनके साथ मस्ती की.
Oct 02, 2022
20:22 (IST)
NDTV- डेटॉल बनेगा स्वस्थ इंडिया सीजन 9 में शामिल हुए बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव इस मौके पर तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार सरकार राज्य में 'दवाई, पढ़ाई, कमाई, सच्चाई और सुनवाई' से लड़ रही है. जब भी कोई अस्पताल जाता है तो हम ये सुनिश्चित करते हैं कि उन्हें अस्पताल में साफ-सफाई मिले और जरूरत मंद को दवाई मुफ्त में दी जाए. हम अस्पताल में डॉक्टरों और नर्सों की उपलब्धता भी तय करते हैं.
Oct 02, 2022
19:27 (IST)
तकनीक इंसानों की तुलना में हमेशा आगे रहेगी - नीरज जैन, कंट्री डॉयरेक्टर, इंडिया, PATH नीरज जैन ने कहा कि आज हम तकनीक के इस्तेमाल से गांवों में भी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करा सकते हैं. आज मैन पावर की तुलना में तकनीक ज्यादा तेज है. जितनी जल्दी हम मैन पावर को किसी जगह तक नहीं पहुंचा सकते उससे कहीं तेजी से तकनीक वहां तक पहुंच सकती है.
Oct 02, 2022
19:15 (IST)
रश्मिका मंदाना ने बच्चों के सेक्सुअल हेल्थ पर की बात अभिनेत्री रश्मिका मंदाना ने एक परिवार और एक बच्चे के बीच के रिश्ते पर बात की. उन्होंने कहा कि परिवार को चाहिए कि वो बच्चों से उनके सेक्सुअल हेल्थ को लेकर भी बात करें.
Oct 02, 2022
19:06 (IST)
दीया मिर्जा ने मां बनने के बाद की चुनौतियों पर की बात दीया मिर्जा जो बॉलीवुड अभिनेत्री होने के साथ यूएन की तरफ से एनवायरनमेंट गुडविल एम्बेसडर भी हैं, ने कहा कि मां बनने के बाद उनके लिए सबसे बड़ी चुनौती काम करते हुए अपने बेटे से ना मिल पाने की रहती है. कई दफा तो कई महीनों तक उस मिल नहीं पाती हैं.
Oct 02, 2022
17:59 (IST)
सरकार डिटॉल के इस पहल का समर्थन करती है - Reckitt के निदेशक, विदेश मामले और भागीदारी SOA Reckitt के निदेशक, विदेश मामले और भागीदारी SOA ने कहा कि सरकार डिटॉल के इस पहल को स्कूल के शिक्षकों के साथ समर्थन कर रही है. यही वजह है कि पूर्वोत्तर के 6 राज्यों के साथ-साथ दो अन्य राज्यों में यौन संचारित (NTI) संक्रमण में कमी आई है.
Oct 02, 2022
17:45 (IST)
वॉल पेंटिंग के सहारे बच्चे ने दिया बेहतर स्वास्थ्य का संदेश बेंगलुरु के कलाकार के साथ मिलकर बच्ची ने यूपी के अयोध्या में एक पूरे वॉल को ही पेंट कर दिया है. इस वॉल पेंटिंग की मदद से बच्ची ने बेहतर स्वास्थ्य को लेकर आम जनता को जागरूक करने की कोशिश की है.
Oct 02, 2022
17:43 (IST)
भारत में किशोरों की सेहत को लेकर नव्या नवेली नंदा ने रखी अपनी बात हमने विकास किया है, ना सिर्फ एक महिला के तौर पर बल्कि एक देश और एक आदमी के तौर भी. बदलाव की शुरुआत हमेशा घर से ही होनी चाहिए और महिलाओं को हमेशा अपने शरीर को लेकर कॉन्फिडेंट रहना चाहिए.
Oct 02, 2022
17:02 (IST)
"लोग अब अपने स्वास्थ्य को ज्यादा महत्व देने लगे हैं", पूर्व केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राव ने कहा कि सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज का उद्देश्य होना चाहिए. हमें उचित निगरानी सुविधाओं की आवश्यकता है. सुविधाओं तक पहुंचना और अंतिम मील तक कवरेज की पहुंच महत्वपूर्ण है. यही वजह है कि WHO ने दक्षिण पूर्व एशिया में एसटीडी, एचआईवी, हेपेटाइटिस को सामान्य संरचना के तहत लाने का बीड़ा उठाया है.
Oct 02, 2022
16:31 (IST)
'रिदम ऑफ मणिपुर' बॉयोडिग्रेबल ड्रम्स से बनाते हैं संगीत 'रिदम ऑफ मणिपुर' ग्रुप के कलाकार संगीत के लिए जिन इंस्ट्रूमेंट्स का इस्तेमाल करते हैं वो पूरी तरह से बॉयोडिग्रेबल होता है.
Oct 02, 2022
16:25 (IST)
'रिदम ऑफ मणिपुर' ने दी शानदार प्रस्तुति इस खास मौके पर मणिपुर के बैंड 'रिदम ऑफ मणिपुर' ने अपने परफॉर्मेंस से सबको प्रभावित किया.
Oct 02, 2022
16:21 (IST)
ग्वालियर से जान-माने सिंगर मनमीत सिंह और हरमीत सिंह ने योगा और मेडिटेशन पर दिया जोर मनमीत सिंह और हरमीत सिंह ने कहा कि गायकों के स्वास्थ्य के लिए मेडिटेशन और योगा का एक अलग ही महत्व है. ऐसा करके आप को ज्यादा फिट रख सकते हैं.
Oct 02, 2022
16:18 (IST)
पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक कर रहे हैं पद्म भूषण और पद्मश्री से सम्मानित डॉ. अनिल प्रकाश जोशी
लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के लिए पद्म भूषण और पद्मश्री से सम्मानित डॉ. अनिल प्रकाश जोशी साइकल यात्रा निकाल रहे हैं. एनडीटीवी से बातचीत में डॉ. जोशी ने कहा कि हम विकास को झुटला नहीं सकते लेकिन इस बात का भी ध्यान रखना होगा कि इसका बुरा असर पर्यावरण पर ना पड़े.
Oct 02, 2022
16:12 (IST)
भूमि पेडनेकर ने क्लाइमेट चेंज को लेकर चेताया अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने कहा कि दिल्ली और मुंबई जैसे शहरों से हर दिन बड़ी मात्रा में कूड़ा निकलता है, इसका हमारे पर्यावरण पर बुरा प्रभाव पड़ेगा.
Oct 02, 2022
15:15 (IST)
वीडियो: कठपुतली शो के जरिए फिटनेस और सफाई का दिया गया संदेश
स्वच्छता के बारे में सिखाने के लिए चाचा चौधरी वापस आ गए हैं: अभिनेता और निर्माता, जावेद जाफ़री की प्रस्तुति
Oct 02, 2022
15:00 (IST)
अभिनेता और निर्माता जावेद जाफ़री ने टेलीथॉन में बच्चों को कॉमिक सुनाई
#BanegaSwasthIndia | @jaavedjaaferi, Actor & Producer demonstrates one of the interesting ways in which we can communicate better with children about health and hygiene, through storytelling
रेकिट की प्रयोजन कार्यक्रम (चाचा चौधरी कॉमिक सेक्शन के लिए) प्रबंधक, डॉ ज्योत्सना, भी लक्ष्य - संपूर्ण स्वास्थ्य का टेलीथॉन में शामिल हुईं.
Oct 02, 2022
14:57 (IST)
Reckitt के हेल्थ एंड न्यूट्रीशन विंग के रिजनल मार्केटिंग डायरेक्टर (साउथ एशिया) दिलेन गांधी ने कहा कि डेटॉल ने हाथ धोने को मजेदार बनाने के लिए साबुन और लिक्विड जैल मुहैया कराया है. उन्होंने कहा, "हमने हाल ही में 10 रुपये का पाउडर लॉन्च किया है, जिसे साबुन में बदलने के लिए पानी में मिलाया जा सकता है."
Oct 02, 2022
14:52 (IST)
ब्लूमबर्ग स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ के संचार कार्यक्रमों के लिए जॉन्स हॉपकिन्स केंद्र की सामाजिक और व्यवहार परिवर्तन की वरिष्ठ तकनीकी सलाहकार,ने कहा कि मनोरंजन आदत बनाने और वैज्ञानिक होने का एक प्रभावी तरीका है.
Oct 02, 2022
14:52 (IST)
बनेगा स्वस्थ भारत पहल के तहत डेटॉल के पहले हाइजीन ओलंपियाड के विजेता
Oct 02, 2022
14:50 (IST)
सेसम वर्कशॉप इंडिया की प्रबंध निदेशक, सोनाली खान ने परिवारों में स्वच्छता प्रथाओं के महत्व पर कहा कि "यह सिर्फ बच्चों में ही नहीं, बल्कि किसी में भी आदतें विकसित करने के बारे में है."
Oct 02, 2022
14:30 (IST)
मुच्छाल 'सेविंग लिटिल हार्ट्स' नाम से एक मिशन चलाती हैं, जिसके जरिए वह अब तक 2,500 मरीजों की जान बचाई जी चुकी है.
Oct 02, 2022
14:26 (IST)
पलक मुच्छाल की मधुर प्रस्तुति ने 'लक्ष्य- संपूर्ण स्वास्थ्य का' टेलीथॉन में रंग भरे
पार्श्व गायिका, राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता और गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड धारक पलक मुच्छाल ने NDTV-डेटॉल बनेगा स्वस्थ इंडिया अभियान के सीज़न -9 के शुभारंभ पर,अपने कुछ गीतों की प्रस्तुति दी. उन्होंने सुरीली आवाज और लोकप्रिय बॉलीवुड गानों से कार्यक्रम में रंग भर दिया.
Oct 02, 2022
14:23 (IST)
आंध्र प्रदेश के अरगोंडा में हाइजीन प्ले पार्क पर एक नजर, यह बनेगा स्वस्थ इंडिया के तहत अपोलो अस्पताल और डेटॉल की एक पहल है.
Snippets of @DettolIndia Hygiene Play Park in Andhra Pradesh, which is a designated space designed for children to engage in various play experiences through its hygiene themed games
डॉ सौम्या स्वामीनाथन ने कहा, "वैक्सीनोलॉजी ने 20वीं और 21वीं सदी में कई लोगों की जान बचाई है. सुरक्षा महत्वपूर्ण है और टीके से सुरक्षा की संभावना अधिक है. 3-4/मिलियन में जोखिम के मामले दुर्लभ ही होंगे, लेकिन इसमें लाभ जोखिम से कहीं अधिक हैं."
Oct 02, 2022
14:03 (IST)
डॉ. स्वामीनाथन ने कहा कि दुनिया को नए इबोला प्रकोप, निपाह आदि जैसी कई बीमारियों के लिए टीके तैयार करने और उत्पादन बढ़ाने की जरूरत है. उन्होंने कहा, "वैक्सीन ने 20 मिलियन लोगों की जान बचाई है और अगर अधिक उत्पादन होता या जल्दी होते तो कुछ और जान बच सकती थी." डॉ. स्वामीनाथन ने कहा कि टीके उच्च प्रभावकारिता और सुरक्षा के साथ विकसित किए गए हैं, और वे गंभीर बीमारी को रोकते हैं.
Oct 02, 2022
13:57 (IST)
"हमने 2.5 साल में बहुत कुछ सीखा है": सौम्या स्वामीनाथन, मुख्य वैज्ञानिक, WHO
कोविड महामारी के बारे में बोलते हुए, डॉ स्वामीनाथन ने कहा कि ओमीक्रोन सभी संक्रमण में प्रमुख होगा. उन्होंने कहा, "उम्मीद है कि यह एक वायरस की तरह बन जाएगा जो हमें बहुत बीमार नहीं करेगा, लेकिन सबसे खराब स्थिति यह है कि अगर यह विकसित होता है तो गंभीर बीमारी का कारण बन सकता है."
Oct 02, 2022
13:52 (IST)
कठपुतली अच्छे स्वास्थ्य और स्वच्छता के बारे में जागरूकता पैदा करती है
जागरूकता हमेशा सघन या शिक्षण के रूप में ही नहीं होनी चाहिए, यह मज़ेदार भी हो सकती है. NDTV-डेटॉल के अभियान बनेगा स्वस्थ इंडिया के सीजन-9 में 'लक्ष्य - संपूर्ण स्वास्थ्य का' टेलीथॉन में, एक कठपुतली शो में स्वास्थ्य और स्वच्छता के बारे में बात की गई.
Oct 02, 2022
13:48 (IST)
खेल-खेल में स्वच्छता की शिक्षा
सेसमी वर्कशॉप इंडिया की मैनेजिंग डायरेक्टर सोनाली खान ने कहा कि वो चंचल और खेल-खेल के अंदाज में बच्चों में स्वच्छता की शिक्षा देते हैं, क्योंकि यह सीखने का सबसे अच्छा तरीका है. उन्होंने कहा, "हमारे पास 'वॉशी वाशी' जैसे विज्ञापन हैं, और बच्चों को यह पसंद आता है. हमारे लिए, यह बच्चों के साथ जुड़ने का प्रमुख तरीका और COVID-19 के बारे में बच्चों के डर को कम करने और आदतों का निर्माण करने का तरीका रहा है."
Oct 02, 2022
13:47 (IST)
वीडियो: एक्सरसाइज करना मेरी आदत, मेरी दिनचर्या का हिस्सा: सिद्धार्थ मल्होत्रा
Oct 02, 2022
13:44 (IST)
नागालैंड के शिक्षा मंत्री तेमजेन इम्ना अलॉन्ग भी टेलीथॉन में शामिल हुए
मंत्री अलॉन्ग ने पूर्वोत्तर समुदाय के हाथ की स्वच्छता पर पर्याप्त ध्यान नहीं देने के मिथक को तोड़ा. मंत्री ने विस्तार से बताया कि कैसे नागालैंड उन कुछ राज्यों में से एक था जहां कोरोना वायरस महामारी के दौरान प्रभावित लोगों की संख्या कम थी. उन्होंने कहा, "यह उचित स्वच्छता के कारण संभव था और भारत के सबसे स्वच्छ गांवों में से कोई पूर्वोत्तर राज्यों में है."
Oct 02, 2022
13:40 (IST)
राष्ट्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण संस्थान के कार्यक्रम सलाहकार समिति की अध्यक्ष और लैंसेट आयोग की सदस्य, डॉ. सुनीला गर्ग ने "स्वच्छता के समग्र तरीकों के बारे में बात की.
Oct 02, 2022
13:38 (IST)
रईस खान और उनकी टीम ने दी प्रस्तुति
तालवादक और लोक संगीतकार, रईस खान और उनकी टीम ने 12 घंटे के टेलीथॉन में राजस्थान के लोक संगीत की मनमोहक प्रस्तुति दी.
व्यायाम करना एक आदत है, मेरे दिनचर्या का हिस्सा है: सिद्धार्थ मल्होत्रा
मल्होत्रा ने कहा, "मेरे लिए यह घंटों की संख्या नहीं है, यह एक दिनचर्या है. मैं योग करता हूं, ध्यान करता हूं या मार्शल आर्ट करता हूं. मैं घंटों की संख्या नहीं गिनता."
Oct 02, 2022
12:58 (IST)
अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा 12 घंटे के टेलीथॉन 'लक्ष्य - संपूर्ण स्वास्थ्य का' में शामिल हुए